फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सीआईए पुलिस झज्जर की टीम हत्या के मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। आरोपी बदमाश ने 26 अक्तूबर 2020 को शहर के मिनी बाईपास पर साथियों के साथ मिलकर एक युवक की हत्या की थी। पुलिस ने तीन दिन के रिमांड के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम बदमाश अरुण उर्फ मांडवा निवासी खिडवाली हाल नजदीक त्रिमूर्ति मंदिर झज्जर को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। आरोपी नरेश उर्फ शेठी, काला जठेड़ी व लॉरेंस बिश्नोई आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास लूटपाट, फिरौती मांगने व पुलिस कस्टडी से साथियों को छुड़ाने के अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सीआईए प्रभारी ने बताया कि गांव खेड़ी खुम्मार निवासी मुकेश ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि उसका लड़का आशुतोष उर्फ अमन जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष थी। 26 अक्तूबर 2020 की रात को उसे सूचना मिली कि उसके लड़के आशुतोष उर्फ अमन की कच्चा बेरी रोड छोटा बाईपास नजदीक एक होटल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसके लड़के की हत्या रवि उर्फ भोला निवासी झज्जर व उसके दो तीन अन्य साथियों ने मिलकर की है। वारदात के बाद आरोपी गाड़ी में बैठ कर भाग गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में हत्या का मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि एसपी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए झज्जर की टीम एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। योजना बनाकर आशुतोष उर्फ अमन की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी ने पूछताछ में हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, फिरौती मांगने व आपराधिक षड्यंत्र की अनेक आपराधिक वारदात का खुलासा किया। किसी अन्य आपराधिक मामले में झज्जर की दुलीना जेल में बंद आरोपी अरुण उर्फ मांडवा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें