फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की फंदा लगाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमैक्स सिटी में एक युवक की फंदा लगाने से मौत हो गई। पुलिस ने खुदकुशी का मामला दर्ज किया है। युवक ने यह कदम किन कारणों के चलते उठाया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और पीड़ित परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ओमैक्स सिटी निवासी बी फार्मेसी के छात्र कुनाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। जिस वक्त उसने यह कदम उठाया परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। उन्होंने देखा तो उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाया जहां जांच करके चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों से हुई बातचीत और मौके की स्थिति देखने से लगता है कि कुनाल ने आत्महत्या की है। परिजनों के अनुसार कुनाल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में फार्मेसी का छात्र था। उसने यह कदम मानसिक परेशानी के चलते उठाया या फिर अन्य कारणों के चलते यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें