फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने किया राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के विश्राम सदन का उद्घाटन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने वीसी के जरिए रिमोट से किया विश्राम सदन का उद्घाटन। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली के बाढ़सा परिसर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री का संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से स्वागत किया।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है कि आज भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि 100 वर्षों में आई सबसे बड़ी महामारी का मुकाबला करने के लिए, देश के पास अब 100 करोड़ वैक्सीन डोज का मजबूत सुरक्षा कवच है। देश की सभी वैक्सीन निर्माता कंपनियों, वैक्सीन को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने वाले कर्मयोगियों, वैक्सीन लगाने में जुटे स्वास्थ्य सेक्टर के प्रोफेशनल का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में बना यह विश्राम सदन, मरीजों और उनके रिश्तेदारों की चिंता कम करेगा। विश्राम सदन की इमारत बनाने के लिए इंफोसिस फाउंडेशन और उसके लिए जमीन, बिजली व पानी उपलब्ध कराने के लिये एम्स-2 की सराहना की। इस सेवा कार्य के लिए एम्स प्रबंधन और फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति की टीम का आभार जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के कार्पोरेट सेक्टर, निजी सेक्टर और सामाजिक संगठनों ने निरंतर देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। जब मरीज को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त में इलाज मिलता है तो उसकी सेवा होती है। उन्होंने कहा कि यह सेवाभाव ही है, जिसकी वजह से हमारी सरकार ने कैंसर की लगभग 400 दवाओं की कीमतों को कम करने के लिए कदम उठाए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश निभा रहा है अपनी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में सरकार के साथ सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सीएसआर ट्रस्ट बनाया गया है। एनसीआई सहित पीजीआई रोहतक में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं जिससे प्रदेश में 2014 की 700 मेडिकल सीटों के मुकाबले अब बढ़तर 1800 से अधिक हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भी ढाई करोड़ डोज वैक्सीन के रूप में लेकर मजबूत सुरक्षा चक्र तैयार करने में सहभागिता निभाई गई है। कोरोना के दौर में 40 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट विकसित करते हुए हरियाणा नंबर वन पर है।
कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि परोपकार की भावना से संस्थान की ओर से जो सहयोग सीएसआर के तहत दिया गया है वह जनसेवा को समर्पित है। इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति ने बताया कि सीएसआर के तहत उनका फाउंडेशन हर पहलू पर सहयोगी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार, राज्य के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज, रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व एम्स निदेशक प्रो. रणदीप गुलेरिया के साथ नवनिर्मित इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन सहित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान परिसर का निरीक्षण करते हुए प्रदत्त स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल, योगेंद्र मलिक, रोहतक मंडल आयुक्त पंकज यादव, डीसी श्याम लाल पूनिया व एसपी राजेश दुग्गल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें