फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्राम सदन के उद्घाटन पर नहीं पहुंचे कांग्रेस विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बाढ़सा में एम्स-टू के राष्ट्रीय कैंसर इंस्टीट्यूट में इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन के उद्घाटन कार्यक्रम का कांग्रेस ने बहिष्कार किया। विश्राम सदन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से रिमोट द्वारा किया। बाढ़सा में आयोजित सदन के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल, गृहमंत्री अनिल विज व सांसद डॉ.अरविंद शर्मा भी आए। स्थानीय कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स को भी निमंत्रण भेजा गया था लेकिन एम्स-2 को कांग्रेस सरकार की देन बताते हुए उन्होंने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

विधायक वत्स ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के प्रयासों से पिछली कांग्रेस सरकार ने बादली के बाढ़सा में एम्स-टू बनाने की स्वीकृति दी थी। इसमें में राष्ट्रीय कैंसर इंस्टीट्यूट के अलावा आईआईटी और आईआईएम सहित एक दर्जन और संस्थाएं लाने की मंजूरी उसी दौरान यूपीए सरकार ने दी लेकिन सबके बावजूद सरकार बदलते ही एक तो एम्स-2 का निर्माण देरी से किया गया और दूसरी आईआईटी व आईआईएम सहित एक दर्जन संस्थाओं को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया जोकि भाजपा की गलत मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कार्यक्रम मेें राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को निमंत्रण न दिए जाने की भी आलोचना की।
वत्स ने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने अथक प्रयासों से यहां इतने बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलाई थी उसे कार्यक्रम का निमंत्रण न दिया जाना भाजपा के असली चेहरे को उजागर करता है। यहां बता दें कि तीन साल पहले कैंसर संस्थान के उद्घाटन समारोह में तत्कालीन सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को निमंत्रण देने के बाद कार्यक्रम से पहले दिन निमंत्रण को रद्द कर दिया गया था जिसके बाद काफी दिनों से राजनीतिक तौर पर हंगामा भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें