फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मिला कोरोना संक्रमित, एक को मिली छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना को लेकर जिला कोरोना से मुक्त होने की तरफ कदम बढ़ा रहा है लेकिन इसी बीच सोमवार को एक नया कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। वहीं एक मरीज को ठीक होने के बाद छुट्टी मिल गई है। अब फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमण का केवल एक सक्रिय केस है। जिले में पिछले करीब एक सप्ताह से कोरोना का कोई भी नया मरीज सामने नहीं आया। सोमवार को एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसका इलाज चल रहा है। अब तक जिले में 18849 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 18513 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 335 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो सोमवार को शाम तक 8127 लोगों ने टीके लगवाए हैं। वहीं अब तक कुल 757749 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीके लगवाए हैं। विभाग के टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ संजीव मलिक का कहना है कि समय-समय पर विशाल कैंपों का भी आयोजन किया जा रहा है।
कोरोना के मरीजों की संख्या काफी कम हो गई है। क्षेत्र में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर जागरूकता आई है। लोगों को इस समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। - डॉ संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें