फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने हथियार बेचने आए व्यक्ति से बरामद किए पांच कट्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। स्थानीय बस स्टैंड से एसटीएफ हिसार की टीम ने हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से मिले बैग में 5 देसी पिस्तौल बरामद हुई हैं। उक्त हथियारों को वह तोशाम में बेचने के लिए ले जा रहा था। बेचने से पहले ही उसके बारे में एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली तो उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और उसके काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जिला के गांव लाख निवासी अजय कुमार हथियार सप्लाई का कार्य करता है। गत दिवस हिसार की एसटीएफ टीम को उसके बारे में सूचना मिली कि वह अवैध हथियार लेकर बहादुरगढ़ पहुंचने वाला है। उसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हरियाणा रोडवेज की बस से आए अजय कुमार को बहादुरगढ़ से उस समय शक के आधार पर काबू किया जब वह बस स्टैंड से पैदल बाहर की तरफ निकल रहा था। पहले उसने भागने की कोशिश भी की लेकिन टीम ने उसे धर दबोचा। टीम ने उसके कब्जे से 315 बोर के पांच देसी पिस्तौल बरामद किए हैं। एसटीएफ ने उससे पूछताछ की तो उसने प्रारंभिक तौर पर बताया कि वह तोशाम के रहने वाले एक शख्स को इन्हें बेचने के लिए आया था। एसटीएफ उस आरोपी के बारे में भी पता करने व उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है जिसको बेचने के लिए वह इन हथियारों को लाया था। पुलिस के अनुसार आरोपी अजय कुमार हथियार तस्करी का कार्य करता है और दिल्ली के साथ लगते एनसीआर के कई जिलों में हथियार उपलब्ध करवाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें