फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस चौकी शहर बेरी के क्षेत्र से धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकित उर्फ चूचू निवासी गांव रिटोली जिला रोहतक के तौर पर की गई। आरोपी से पूछताछ में रंगदारी मांगने की वारदात का खुलासा हुआ। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान पूछताछ में धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में उसके साथ और कौन-कौन आरोपी शामिल थे, के संबंध में खुलासा होने की संभावना है। थाना प्रबंधक बेरी उप निरीक्षक सुंदरपाल ने बताया कि विक्रम निवासी चैनपुरा जिला जोधपुर राजस्थान हाल बीकानेर मिष्ठान भंडार शहर बेरी ने शिकायत देते हुए बताया कि 12 फरवरी को उसके पास मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने 25 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें