फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह नकलची पकड़े, दो के खिलाफ मामला दर्ज, दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के भूगोल विषय की परीक्षा में विभिन्न उड़नदस्तों ने वीरवार को नकल के 6 मामले दर्ज किए। इसके अतिरिक्त ड्यूटी में कोताही पाए जाने पर एक पर्यवेक्षक को परीक्षा ड्यूटी से मुक्त किया गया। परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भदानी-2 (झज्जर) में एक परीक्षार्थी व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते झज्जर ने परीक्षा केंद्र भदानी-2(झज्जर) का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां एक व्यक्ति कक्ष की खिड़की से प्रश्र-पत्र आउट करते हुए मिला। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह मोबाइल छोड़ कर भागने लगा। ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी ने उसे धर दबोचा लिया। नकल के आरोप में एक परीक्षार्थी और मोबाइल पर फोटो लेने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसी केंद्र पर कक्ष नंबर-11 में दो से अधिक नकल के मामले मिलने और ड्यूटी में कौताही बरतने के कारण कार्यरत पर्यवेक्षक राजेश टीजीटी को परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया है।
जबकि एक अड़न दस्ते ने दादरी तोए के परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप अधिक होने की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी है। जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़न दस्ते ने चार व प्रश्न पत्र उड़न दस्ते ने दो नकल मामले पकड़े हैं।
विज्ञापन

- वर्जन
शहर में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में परीक्षा के दौरान उड़न दस्तों ने केंद्रों का निरीक्षण कर कार्रवाई की है। दो के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। - रमन धवन, बोर्ड प्रश्न पत्र केंद्र प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें