फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
सामान्य अस्पतात में शव मिलने के इंतजार में बैठे परिजन। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
रेवाड़ी झज्जर रोहतक रेलवे लाइन पर डीघल रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी की चपेट से आने से बुजुर्ग की मोत हो गई। स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग की शिनाख्त महावीर पुत्र प्रेम राज गांव भंभेवा के रूप में हुई। बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में लाया गया जहां पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग प्रतिदिन अपने खेतों में सैर करने के लिए जाता था। शनिवार को भी बुजुर्ग सुबह अपने खेतों में शहर के लिए गया था। बुजुर्ग होने के कारण महावीर को कम दिखाई देता था और कम सुनाई देता था। जिसके कारण उसे मालगाड़ी आने का पता नहीं लगा और चपेट में आने से महावीर की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।
महावीर सिंह के परिजनों ने बताया उसे कम दिखाई देता था और कम सुनाई देता था। जब शनिवार की सुबह वह रेलवे लाइन के साथ से अपने खेतों में जा रहा था तो मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यवान, रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें