झज्जर। प्रदेश के सभी एनएचएम कर्मचारियों ने वीरवार से प्रस्तावित हड़ताल को हड़ताल को कुछ समय के लिए आगे बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और उस बैठक में तुरंत प्रभाव से सेवा नियम वापसी वाले आदेशों को रोकने के आश्वासन पर ऐसा निर्णय लिया गया है।
जिला प्रधान अरुण ने कहा कि एनएचएम कर्मचरियों की सेवा नियमों में अनावश्यक छेड़छाड़ तुरंत प्रभाव से की बंद की जाए और फिक्स वेतन वाले आदेशों को निरस्त किया जाए। एनएचएम कर्मचारियों के वेतन विसंगति को दूर किया जाए व मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 7वें पे कमीशन का कर्मचारियों को लाभ दिया जाए। सभी कर्मचारियों को स्थाई सेवा सुरक्षा दी जाए और पूर्व में की गई हड़तालों का वेतन जारी किया जाए ये मांगे लंबित हैं।
नागरिक अस्पताल की एमएस डॉक्टर कनिका ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की घोषणा की गई थी। इसी को लेकर नागरिक अस्पताल में प्रबंध कर लिया गया था, लेकिन सरकार द्वारा संदेश मिला की एनएचएम कर्मचारियों द्वारा हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। इसलिए सभी एनएचएम कर्मचारी समय रहते अपने अपने काम पर लौट आए। जिससे काम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।