फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक सम्मान केसाथ की गई नायक विकास की अंत्येष्टि

विज्ञापन
नायक विकास के पार्थिव शरीर को ले जाते सेना के जवान। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले माजरी गांव के नायक विकास का बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना और हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने मातमी धुन के साथ हवाई फायर कर शहीद को अंतिम सलामी दी। बड़े भाई परमजीत ने नायक विकास के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

इससे पहले पार्थिव शरीर को लेने के लिए माजरी सहित आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ नायक विकास का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के साथ आए सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को नायक विकास को सीने में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां विकास ने आखिरी सांस ली और चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार में आसपास के ग्रामीणों सहित प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने शिरकत कर शहीद विकास को श्रद्धांजलि दी। नायक विकास उत्तराखंड के रानीखेत में तैनात था और कुछ दिन पहले ही जम्मू कश्मीर में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए उद्यमपुर गया था जहां अचानक सीने में दर्द के चलते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें