फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रही पीवीसी मार्केट की 150 दुकानें हटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झाड़ोदा बार्डर के साथ लगती बहादुरगढ़ की जमीन में फिर से बसनी शुरू हुई पीवीसी मार्केट पर नगर परिषद ने मंगलवार को फिर बड़ी कार्रवाई की। यहां 10 एकड़ जमीन में बसी लगभग 150 दुकानों को जेसीबी की मदद से हटा दिया। दुकानदारों ने विरोध भी किया मगर परिषद के दस्ते ने एक नहीं सुनी। अवैध रूप से चल रही दुकानों का सैकड़ों टन सामान भी जब्त कर लिया। इस सामान को नयागांव के पास स्थित डंपिंग स्टेशन के एमआरएफ सेंटर में भेजा गया है। यहां रह गई कुछ और दुकानों को एक-दो दिन में हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-हरियाणा के झाड़ोदा बार्डर पर सैंकड़ों एकड़ में बसी पीवीसी मार्केट को 2020 में नगर परिषद बहादुरगढ़ ने हटा दिया था। अब कुछ माह से यहां फिर प्लास्टिक स्क्रैप के गोदाम और दुकानें बसनी शुरू हो गई थीं। नगर परिषद अधिकारियों को जानकारी मिली तो उद्घोषणा करवाकर दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानें हटाने को कहा। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। मगर दुकानदारों ने यहां से दुकानें नहीं हटाई। ऐसे में मंगलवार को दिन में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला के निर्देश पर मुख्य सफाई निरीक्षक बलबीर सिंह, सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा, स्वच्छ भारत मिशन के सिटी टीम लीडर राजेश मलिक के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर यहां पर कार्रवाई शुरू की। जेसीबी की मदद से यहां बनी दुकानों को हटाना शुरू किया गया। नप की इस कार्रवाई का कुछ दुकानदारों ने विरोध किया लेकिन टीम में भारी संख्या में कर्मचारियों को देखकर दुकानदारों का विरोध काम नहीं आया और करीब दो घंटे की कार्रवाई में नप ने 10 एकड़ में बनी 150 दुकानों को हटा दिया। यहां पड़े प्लास्टिक कचरे को भी नप की टीम ने जब्त कर लिया।
पीवीसी की अवैध दुकानें चलाने वाले दुकानदार पीवीसी स्क्रैप के बड़े-बड़े ढेर लगा देते हैं। जिससे न केवल कानून का उल्लंघन होता है बल्कि बहुत अधिक प्रदूषण फैसता है। गंदगी भी फैलती है। परिषद ये नाजायज काम नहीं होने देगी। जहां भी अवैध रूप से दुकानें लगाई जाएंगी उन्हें तुरंत हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें