फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों का तेल व गुड़ का लिया सैंपल

विज्ञापन
दुकान से सैंपल लेता खाद्य सुरक्षा विभाग का कर्मचारी। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग झज्जर की टीम ने एक शिकायत के आधार पर एक परचून की दुकान पर छापा मारा। जिस समय टीम बाजार में पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सैपलिंग की बात सुनकर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। जब तक खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बेरी में रही, तब तक दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा।
विज्ञापन

टीम ने बेरी में एक परचून की दुकान से दो सैंपल लिए। जिसमें एक गुड़ का व दूसरा सैंपल सरसों के तेल सैंपल भरा है। टीम ने सैंपल प्रयोगशाला में भेज दिए हैं। यदि जांच के बाद सैंपल फेल आए तो विभाग के नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करना मनुष्य के जीवन के साथ खिलवाड़ करना है। यदि कोई व्यक्ति खाद्य पदार्थों व खाद्य सामग्री में मिलावट करता है तो पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जुर्माना व सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि आमजन भी इसके लिए जागरूक रहे व मिलावट करने वालों के खिलाफ विभाग की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र के नेतृत्व वाली टीम में विभाग की तरफ से मंदीप और कुलदीप मौजूद रहे।
खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर बेरी में एक परचून की दुकान से दो सैंपल भरे हैं। जिनमें एक सैंपल गुड़ का व दूसरा सरसों का तेल का सैंपल भरा गया है। सैंपल लेने के बाद जांच के प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं। सैंपलों की जांच में कमी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. जोगेंद्र, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें