झज्जर। खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा के मार्गदर्शन में सभी पीआर केंद्रों पर विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। झज्जर पीआर केंद्र पर अध्यक्षता सहायक खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अशोक कुमार ने की। अन्य केंद्रों पर अध्यक्षता निरीक्षक इंचार्ज ने की।
अशोक कुमार ने उपभोक्ताओं को अधिकारों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। साथ ही जरूरत पड़ने पर उपभोक्ता फोरम का सहयोग लेने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि खरीदे गए सामान की रसीद जरूर लें। सोच समझकर व गुणवत्ता को ध्यान में रखकर खरीदारी करें। प्रत्येक वस्तु खरीदते समय उसके वजन, रेट व एक्सपायरी तिथि आदि की जांच करें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय विशेष सावधानी रखें। कंपनी के नियम व शर्तों की जानकारी के बाद ही खरीदारी करें। इस मौके पर निरीक्षक मीनाक्षी, उप निरीक्षक रितू व महाबीर, रवि कुमार सहित तमाम उपभोक्ता भी उपस्थित रहे।