फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने शुरू की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। नगर पालिका ने बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई फिर शुरू कर दी है। मंगलवार को नपा अधिकारियों ने बादली के बाजार का निरीक्षण करने के बाद दुकानदारों को दुकानों के बाहर रखे सामान को उठाने के निर्देश जारी किए। चेतावनी दी गई कि दुकानों के बाहर सामान रखा गया तो नपा सारा सामान जब्त कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नपा की टीम ने दुकानदारों, ग्राहकों व राहगीरों को कोरोना नियमों के पालन के लिए भी जागरूक किया। नपा अभियंता ब्रजेश हुड्डा ने बताया कि सड़क पर अवैध कब्जों की शिकायतें मिल रही हैं। दुकानों के बाहर सामान रखा जाता है जिससे अतिक्रमण बढ़ने लगा है। अतिक्रमण के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसी को देखते हुए दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने की हिदायत दी गई है। दुकानदार निश्चित सीमा में ही सामान रख सकते हैं जिससे आवागमन बाधित न हो।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि दुकानदारों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए आगाह किया गया है। दुकानों के बाहर कोविड नियम अंकित करना जरूरी है। ग्राहकों को कोविड नियमों के पालन के लिए दुकानदार प्रेरित करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें