फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे बाद मिला नहर में डूबे युवक का शव

विज्ञापन
शव मिलने के इंतजार में सामान्य अस्पताल में खड़े मृतक के परिजन। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) कैनाल में डूबे युवक अमित (26) का शव नहर में तैरता मिला। परिजनों ने बताया कि खेत पर काम करने के दौरान कपड़ों में लगी मिट्टी को साफ करने के लिए वह नहर पर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया होगा। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

इससे पूर्व शनिवार को अमित के परिजनों ने उसके घर न पहुंचने पर छुछकवास चौकी में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। परिजनों के अनुसार अमित (26) शुक्रवार को खेत पर काम करने गया था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने शनिवार को सुबह पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस व परिजन अमित को तलाशने के लिए नहर के पास पहुंचे। गांव से करीब दो किलोमीटर आगे अमित का शव नहर में तैरता दिखाई दिया। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार अमित की शादी 4 माह पहले रोहतक के गांव रुड़की में शादी हुई थी। अमित परिवार में इकलौता बेटा था।
युवक के लापता होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि युवक शुक्रवार को खेत में काम के लिए गया था। मिट्टी में कपड़े भर जाने के बाद जवाहर लाल नेहरू कैनाल में धोने के लिए उतरा था। पुलिस ने गुमशुदगी मुकदमा दर्ज किया था। युवक का नहर में शव मिला है। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुंदरपाल, निरीक्षक, थाना बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें