झज्जर। शहर की एक नाबालिग लड़की ने प्रेम-प्रसंग के चलते 19 जून को जहर खा लिया था। इसके बाद परिजनों से झज्जर के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान रोहतक पीजीआई में मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिजनों ने पड़ोस के एक युवक पर जहर की गोलियां लाकर पर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक का नाबालिग के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने जहर खाकर मरने की योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि युवक जहर लेकर आया और नाबालिग लड़की ने तो जहर खा लिया, लेकिन युवक ने नहीं खाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
- वर्जन
लड़की के परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - शेर सिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।