फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो ने फेज-4 में हासिल की बड़ी उपलब्धि : पहला सुरंग अभियान पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। डीएमआरसी ने जनकपुरी पश्चिम-आर.के.आश्रम मार्ग कॉरिडोर पर फेज-4 के सबसे पहले टनलिंग स्ट्रेच पर कृष्णा पार्क एक्सटेंशन में टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के माध्यम से 1.4 किलोमीटर लंबी सुरंग का खुदाई कार्य पूरा करके फेज-4 के निर्माण कार्य में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

प्रारंभिक अभियान के पूरा होने पर इस खंड पर सुरंग बनाने का मुख्य कार्य इस वर्ष अप्रैल में शुरू किया गया था। 73 मी. लंबी टीबीएम की सहायता से इस सुरंग का निर्माण कार्य पूर्ण होने की उपलब्धि शनिवार को डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हासिल हुई। इस खंड पर अप और डाउन दिशा में आवाजाही के लिए दो समानांतर सर्कुलर सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है जो जनकपुरी पश्चिम से केशोपुर के बीच 2.2 किमी लंबे भूमिगत सेक्शन का हिस्सा हैं। अन्य समानांतर सुरंग का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा।
यह नई सुरंग पूर्व निर्मित मेजेंटा लाइन सुरंग को ही आगे बढ़ाती है, जो वर्तमान में परिचालित बॉटेनिकल गार्डन-जनकपुरी पश्चिम कॉरिडोर के लिए पहले निर्मित की गई थी। इस सुरंग का निर्माण 14 से 16 मीटर की गहराई पर किया गया है। सुरंग में एक हजार से भी अधिक रिंग्स लगाए गए हैं। इसका भीतरी व्यास 5.8 मी. है। सुरंग का अलाइनमेंट बाहरी रिंग रोड के साथ-साथ बहुमंजिली इमारतों के नीचे से होकर गुजरता है।
विज्ञापन

निर्मित भवनों के नीचे सुरंग निर्माण का कार्य करते समय समस्त आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए थे जिनमें आसपास की इमारतों में उच्च संवेदी उपकरण लगाकर ग्राउंड मूवमेंट पर नजर रखी गई। फेज-4 के लिए अभी तक अनुमोदित कार्य के हिस्से के रूप में लगभग 27 किमी भूमिगत लाइनों का निर्माण कार्य किया जाएगा। जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर पर कुल मिलाकर 7.74 किमी सेक्शन भूमिगत होंगे।
यह है टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम)
टनल बोरिंग मशीन एक ऐसी मशीन है जिसका इस्तेमाल विभिन्न तरह की मिट्टी और चट्टानी भूमि को काटकर सर्कुलर क्रॉस सेक्शन सुरंगों की खुदाई के लिए होता है। ये मशीनें किसी भी तरह की सख्त चट्टान से लेकर रेतीली भूमि को काटने का काम करती हैं।
वर्जन
सघन शहरी क्षेत्रों में भूमिगत सुरंगों के कार्यों के लिए टनल बोरिंग मशीनें विशेष तौर पर उपयोगी होती हैं। डीएमआरसी ने सुरंगों के निर्माण के लिए फेज-1 से ही टनल बोरिंग मशीनों का उपयोग किया है। फेज-3 में अब लगभग 50 किमी के भूमिगत सेक्शनों का निर्माण किया गया तो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगभग 30 टनल बोरिंग मशीनें उपयोग में लाई गई थीं।
विज्ञापन

- अनुज दयाल, कार्यकारी निदेशक कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस, डीएमआरसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें