बेरी। गांव खेड़ी होशदारपुर में दिमागी तौर से परेशान एक विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। विवाहिता की पहचान गांव खेड़ी होशदारपुर निवासी सोनिया पत्नी जयप्रकाश के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद बेरी थाना प्रभारी सुंदरपाल, छुछकवास चौकी प्रभारी रविंद्र मलिक व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।
पुलिस को दी शिकायत में मृतका के भाई पवन ने बताया कि करीब 11 साल पहले बहन सोनिया की शादी गांव खेड़ी होशदारपुर के जयप्रकाश के साथ की थी। सोनिया को एक लड़की 9 वर्ष की व लड़का 6 वर्ष का है। जोकि पिछले कई दिनों से दिमागी तौर से परेशान चल रही थी। उसका रोहतक के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को दिमागी तौर से परेशान होकर घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
वर्जन
गांव खेड़ी होशदारपुर में विवाहिता ने फंदा लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई ने बताया है कि सोनिया पिछले कई दिनों से दिमागी तौर से परेशान थी। जिसके चलते सोनिया ने यह कदम उठाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। रविवार को झज्जर के नागरिक अस्तपाल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
- सुंदरपाल, थाना प्रभारी, बेरी।