झज्जर। विधायक गीता भुक्कल के निवास पर शनिवार को यादव सभा से जुड़े सैकड़ों लोग अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लकर ज्ञापन सौंपने पहुंचें। विधायक गीता भुक्कल ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा सत्र में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग रखेेंगी। उन्होंने कहा कि रेजिमेंट के योद्धाओं को भुलाया नहीं जा सकता है। यादव सभा के प्रधान विरेंद्र दरोगा ने बताया कि रेजिमेंट को किसी जाति विशेष की फौज न समझा जाए।
उन्होंने बताया कि उनका, धरना प्रदर्शन खेड़का दौला गांव टोल नाके पर 24 दिन से जारी है। शनिवार को यादव समाज के लोगों ने झज्जर की विधायक गीता भुक्कल को ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर यादव सभा के जिला सचिव देवेंद्र सिंह यादव, उप प्रधान संजय यादव, रिटायर्ड प्राचार्य होशियार सिंह यादव, पूर्व प्रधान यादव महासभा श्याम सुंदर यादव, पूर्व पार्षद राव नाहर सिंह, पूर्व पार्षद मुकेश यादव, पूर्व सरपंच साधुराम यादव, पूर्व सरपंच रमेश यादव, पूर्व सरपंच उदय सिंह , संतराम नंबरदार ,प्राचार्य उमेद सिंह यादव खातीवास, हेड मास्टर बलबीर सिंह यादव खातीवास, कुलदीप सिंह बोहरा बिरड़, देशराज सुलोधा, रविंद्र चढ़वाना, नरवीर, कुलदीप, धर्मवीर ,मोहित ,अमित यादव ,पवन यादव खेड़ी खातिवास , प्रदीप यादव खेड़ी खुम्मर, वीरेंद्र यादव ,राहुल यादव , महेंद्र काले ,पवन रिंकू ,सचिन यादव, मोहित, वीरेंद्र, ललित, वीरेंद्र पलड़ा आदि उपस्थित रहे।