फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में बड़ा हादसा: बाइक-ट्रक की आमने-सामने टक्कर; दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एमपी माजरा जा रहे थे दोनों

Sat, 09 Mar 2024 09:04 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर में हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर होने से हुआ है। दोनों मृतक युवक फरुखनगर में वैयरहाउस में काम करते थे।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के गांव खातीवास के पास बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार एमपी माजरा निवासी 30 वर्षीय मोहित और 24 वर्षीय पवन फरुखनगर में वैयरहाउस में काम करते थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

शनिवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर फरुखनगर से अपने गांव जा रहे थे। जब दोनों सुबह 7 बजे के आसपास खातीवास गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। दोनों के शवों को सरकारी अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


शादीशुदा था मोहित
परिजनों ने बताया कि मोहित शादीशुदा था। दोनों ही दोस्त फरुखनगर में काम करते थे।

युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा
दो युवकों मौत होने से गांव में मातम का माहौल बन गया। जिसे भी हादसे की सूचना लगी, वह झज्जर के सरकारी अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें