24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक
- फोटो : udhampur
बेरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक व विचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि महाराजा सूरजमल भारतीय संस्कृति के युगवाहक और महान योद्धा थे। भगवान राम के बाद सुशासन के अग्रणी प्रणेता थे। वह मंगलवार को बेरी खेल मैदान में आयोजित महाराजा सूरजमल बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि समारोह को संबोधित कररहे थे।
उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल भारतीय जनमानस और शोषित वंचितों के असली संरक्षक थे। उन्होंने महिला उत्थान के मिशन को प्राथमिकता देकर नारी को पूजनीय व वंदनीय बनाया। उन्होंने पानीपत के तीसरे युद्ध से लौट रही मराठा वीरांगनाओं को अपने राज्य में शरण देकर सनातन परंपराओं का निर्वहन किया। वे भारतीय इतिहास के अपराजित महायोद्धा थे, जिन्होंने शस्त्र व शास्त्र के जनहित प्रयोग की शासन व्यवस्था कायम की थी।
लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र सिंह कादयान ने कहा कि महाराजा सूरजमल मानवता के मार्गदर्शक थे युगों युगों तक जनमानस उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेता रहेगा। इस तरह के आयोजनों से आमजन को उनकी गौरवगाथा की सुनहरी झलकी देखने को मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णानंद परमहंस कालीचरण महाराज ने की। उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल के जीवन से सनातन मूल्यों को समाज जीवन में स्थापित करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर महंत राजेंद्र दास जटेलाधाम, पूर्णदास, परमानन्द गिरि, रामानंद महाराज, बलवीर सिंह एडवोकेट, सतीश छिक्कारा, बिल्लू पहलवान, संजय कबलाना, कप्तान बिरधाना, सरोज राठी, महावीर दूहन को समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर सुमित्रा धनखङ ने सर्वसमाज व विशिष्टजनों का आभार जताया।
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur