फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता फैक्टरी में आग लगने से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग से निकलता धुआं। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम के सेक्टर-17 में स्थित एक जूता फैक्टरी में सोमवार को अचानक आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर तीन घंटे में काबू पाया। शार्ट सर्किट आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी के सेक्टर-17 में स्थित फैक्टरी कोमैक्स प्राइवेट लिमिटेड की छत पर रखे बॉयलर में सोमवार की दोपहर अचानक धुआं उठना शुरू हो गया, जो देखते ही देखते आग की लपटों में तब्दील हो गया। धुएं के गुब्बार को देखकर लोग दहशत में आए। इस पर कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की मदद पहुंचने तक यहां कार्यरत कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किए। हालांकि बाद में दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। फैक्टरी में कई तरह के शीघ्र ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल होता है। इसलिए आग किराल रूप लेती गई और दमकल टीम को आग पर काबू पाने के लिए तीन घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करनी पड़ी। आग की शुरुआत फैक्टरी की छत पर रखे बॉयलर से हुए। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग बिजली का शार्ट सर्किट होने से लगी। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें