फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहद टोल प्लाजा पर लगीं वाहनों की लंबी कतारें

विज्ञापन
रविवार को टोल प्लाजा पर लगी वाहनों की लंबी कतार। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। टोल प्लाजा पर फास्टटैग की सुविधा के बाद भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती है। बहादुरगढ़ के नजदीक दिल्ली-रोहतक रोड पर रोहद गांव के नजदीक स्थित टोल प्लाजा पर रविवार को भी काफी देर तक वाहनों की काफी लंबी लाइन लगी रही। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालकों ने रविवार को रोहद टोल प्लाजा पर लगी वाहनों की लंबी कतारों की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी। इस बारे टोल प्लाजा के अधिकारियों का तर्क है कि कई वाहन चालक बिना फास्टटैग लगाए फास्टटैग वाली लाइन में लग जाते हैं, इससे लंबी लाइनें लग जाती हैं।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के नजदीक रोहद गांव में दिल्ली-रोहतक रोड पर टोल प्लाजा लगाया गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन का आवागमन होता है, लेकिन इस टोल प्लाजा पर वाहन चालकों सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रविवार को भी टोल प्लाजा पर वाहनों की काफी लंबी लाइनें लगी रही। एनएचएआई की ओर से टोल प्लाजा पर भीड़ न लगे, इसके लिए फास्टटैग की सुविधा दी गई है। लेकिन यह सुविधा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। वाहन चालकों सतबीर चौहान, विवेक शर्मा, नमन गुप्ता और अजय शर्मा का कहना है कि टोल प्लाजा से जल्दी निकलने के लिए उन्होंने फास्टटैग वाहनों पर लगाया है, लेकिन रोहद टोल प्लाजा पर आए दिन समस्या का सामना करना पड़ता है। यहां के अधिकारी भी इस समस्या को दूर करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
वाहन चालकों का कहना है कि अधिकारियों को चाहिए कि टोल बूथ पर गार्डों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि बिना फास्टटैग लगे वाहन फास्टटैग की लाइन में न चलें और वे कैश की लाइन में पहुंचे। इससे फास्टटैग लगे वाहन चालकों काफी देर तक लाइन में खड़े रहना पड़ता है, क्योंकि बिना फास्टटैग वाले वाहन टोल बूथ कर्मचारियों से उलझते रहते हैं। इससे समय की बर्बादी के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। रविवार को टोल प्लाजा पर लगे जाम की कई फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई।
विज्ञापन

टोल बूथ पर बढ़ाई जाएगी गार्डों की संख्या
टोल प्लाजा पर बिना फास्ट टैग वाले वाहन गलत लाइन में चले आते हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए टोल प्लाजा पर गार्डों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि बिना फास्टटैग वाले वाहन कैश लाइन में ही रहें। इसे जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें