फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 24 लाख से सुधरेगा सामुदायिक केंद्र कुलासी

Sun, 10 Mar 2024 09:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव कुलासी के सामुदायिक केंद्र की हालत सुधारी जाएगी। इसके लिए 24 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। रविवार को जिला पार्षद एवं भाजपा नेता रविंद्र छिल्लर बराही ने कार्यों का शुभारंभ किया। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और कार्य कराने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। विकास कार्य होने के बाद ग्रामीणों को सामुदायिक केंद्र में सामूहिक कार्यक्रम करने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर ने कहा कि क्षेत्र का विकास कराया जा रहा है। इसी माध्यम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। रविंद्र छिल्लर ने कहा कि सामूहिक, सामाजिक व जनहित से जुड़ी सुविधाओं में अगर कोई समस्या ग्रामीणों के समक्ष आती है तो वे इसकी जानकारी उन्हें दे। सरकार व प्रशासन के साथ मिलकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा। गांव में 24 लाख की राशि से सामुदायिक केंद्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर पप्पू सरपंच, पूर्व सरपंच शमशेर सिंह, जापान पहलवान, रामरतन पहलवान समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन



र बराही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें