फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: एसपी ने जवानों के साथ मिलकर मनाया नया साल, नाकों पर तैनात कर्मियों को खिलाई मिठाई

Mon, 01 Jan 2024 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

एसपी ने नाकों पर तैनात जवानों को मिठाई खिलाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। एसपी ने औचक निरीक्षण किया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए जिलाभर में करीब 70 वाहनों के चालान किए। इस दौरान आरोपियों को भी पकड़ा गया।
विज्ञापन
नाकों पर तैनात जवानों को खिलाई मिठाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर में नव वर्ष के आगमन पर जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए रविवार की रात 9 बजे से सोमवार की सुबह 3 बजे तक अनेक स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने को सड़क पर उतरे।

विज्ञापन


रविवार देर रात को जिला में लगाए गए नाकों का औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने नाके, पीसीआर व राइडर को चैक किया। विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस पार्टियों का औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने सभी पुलिस जवानों को अपनी पूरी निष्ठ से ड्यूटी करने के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नाको पर तैनात कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर नए साल की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए जिलाभर में करीब 70 वाहनों के चालान किए। जिनमें से बिना नंबर प्लेट के करीब 25 व्हीकलों का चालान किया गया। इस दौरान आपराधिक गतिविधियों में लिप्त मिले कई आरोपियों को काबू किया गया।

जिनमें से अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को 53700 रुपये की नगदी के साथ काबू किया गया। इस दौरान अपराधों कि रोकथाम के लिए जिला के सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज व बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के जवानों द्वारा गश्त, पैदल गश्त व नाकाबंदी की गई।
विज्ञापन


पुलिस की अनेक चैकिंग पार्टियों द्वारा जिला के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। गश्त के दौरान पुलिस द्वारा होटल, रेस्टॉरेंट, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अनेक स्थानों पर जांच पड़ताल की गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें