फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर पुलिस की 2 मामलों में कार्रवाई: ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाई; दूसरा 5 लाख की चोरी के 3 आरोपी काबू

Sun, 11 Aug 2024 02:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय निवासी भंडरा जिला महोबा उत्तर प्रदेश हाल किराएदार कच्चा बाबरा रोड झज्जर के तौर पर की गई। आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी ने दो महीने पहले आपसी लड़ाई-झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
झज्जर पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में व्यक्ति की हत्या करके शव को झाड़ियां में छिपाने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या दो माह पहले हुए लड़ाई-झगड़े के मामले में बदला लेने के लिए की थी। एसीपी क्राइम झज्जर शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कच्चा बाबरा रोड लाली रिसोर्ट से आगे सड़क के सतंर में एक डेड बॉडी पड़ी हुई है।

विज्ञापन


जिस सूचना पर थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लिया और उसे सिविल अस्पताल झज्जर में रखवा दिया गया। शव की पहचान के लिए झज्जर पुलिस के अलग-अलग टीमों ने शहर में जाकर फोटो के माध्यम से मृतक का पता किया तो मृतक की पहचान कृष्ण पुत्र हरि सिंह निवासी सिलाना हाल रहणिया कॉलोनी झज्जर के तौर पर की गई थी।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय निवासी भंडरा जिला महोबा उत्तर प्रदेश हाल किराएदार कच्चा बाबरा रोड झज्जर के तौर पर की गई। आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी ने दो महीने पहले आपसी लड़ाई झगड़े की रंजिश को मन में रखते हुए इस उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपी काफी समय से मौके की तलाश में था और उसने 4 अगस्त की रात को मृतक कृष्ण को पहले शराब पिलाई फिर नशे की हालत में उसके सर पर पत्थर से वार किया और परने से गला दबाकर कुष्ण की हत्या कर दी। आरोपी से वारदात में प्रयोग पत्थर व परना बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज उसे अदालत झज्जर में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

ये था मामला
शिकायतकर्ता तिलक पुत्र जयप्रकाश निवासी भट्टी गेट झज्जर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह जमीदार का कार्य करता है। 5 अगस्त की शाम को वह अपने खेत में जा रहा था। जब वह उसके ताऊ के खेत सिलारी सड़क पर पहुंचा तो वहां पर उसे खेत की रेडीमेड दीवार के पास सड़क संतर में झाड़ियां के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। जिसके पास जाकर देखा तो उसे चोटे लगी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी तथा गले पर निशान भी थे। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में हत्या का अपराधिक मामला दर्ज किया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक बलदेव ने उपरोक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की हैं।

विज्ञापन

स्कूटी से पांच लाख की नकदी चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार 

झज्जर थाना शहर के एरिया से स्कूटी की डिग्गी में रखी नगदी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को काबू किया गया। एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने पत्रकारों के रूबरू होते हुए बताया कि दयानंद निवासी खातीवास ने शिकायत देते हुए बताया कि 5 जुलाई 2024 को मैंने पंजाब नेशनल बैंक से 5 लाख रुपए निकलवाए थे, जिसको मैंने बैंक के अंदर ही अपने बैग में डालकर बाहर आ गया और अपनी स्कूटी की डिग्गी में बैग को रख दिया और वहां से स्कूटी लेकर चल पड़ा।

जब वह छिक्कारा चौक से पहले हरि किराना स्टोर परचून की दुकान के सामने अपनी स्कूटी खड़ी करके दुकान से सामान लेने के लिए चला गया। जब वह दुकान से सामान खरीद कर वापिस अपने गांव खातीवास के लिए चल पड़ा और अपने घर पहुंचा। मैंने अपने मकान की मेंन गेट की चाबी स्कूटी की डिग्गी से निकालने लगा तो मेरी स्कूटी की डिग्गी से मेरा बैग नहीं मिला। जिसको किसी नाम पता नहीं मालूम व्यक्तियों ने चोरी किया है।



जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान जितेंद्र, इंद्रासन व रामगरीब तीनों निवासी मतवरिया मोतीगंज जिला गोंडा उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें