फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन में 1682 वाहनों की जांच, 13 के काटे चालान, एक इंपाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए वीरवार की रात 10 बजे से शुक्रवार सुबह चार बजे तक विशेष नाइट डॉमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिला भर में चिन्हित स्थानों पर विशेष नाके व गश्त पार्टियों को तैनात किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जिला की सड़कों पर उतरे।
विज्ञापन

वीरवार देर रात को जिले में लगाए गए नाकों का औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने पुलिस नाके, राइडर व पीसीआर को चैक किया। इसके अलावा उन्होंने मध्यरात्रि को आधा दर्जन से अधिक गश्त पार्टियों का औचक निरीक्षण भी किया। विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस पार्टियों का औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए जिले में करीब 1682 वाहनों को चैक किया। विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 13 वाहनों के चालान व एक को इंपाउंड किया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जांच के दौरान आपराधिक गतिविधियों में लिप्त मिले कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों कृष्ण व धर्मवीर दोनों निवासी गांव बिशान को काबू किया गया। वहीं सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी राजेश निवासी छारा चुंगी को 1600 रुपये की नगदी के साथ काबू किया गया। आपराधिक मामले में वांछित उद्घघोषित आरोपी मोहन प्रकाश निवासी उत्तम नगर दिल्ली को काबू किया गया। एंटी नारकोटिक सैल झज्जर की टीम ने दो आरोपियों संजीत निवासी रोहतक व अजय निवासी बल्लभगढ़ को 14 किलो 32 ग्राम गांजा के साथ काबू करने में सफलता हासिल की गई। गश्त के दौरान पुलिस द्वारा होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अनेक स्थानों पर जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें