हरियाणा के बेरी क्षेत्र में दूबलधन मार्ग पर स्थित बाबा टूटा मंदिर के पास हाईवा व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक छात्र की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए बेरी के सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव दूबलधन निवासी आशीष (16), बेरी निवासी प्रिंस दूबलधन से बेरी की तरफ आ रहे थे। जब वह दूबलधन मार्ग पर बाबा टूटा मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। आशीष के सिर में ज्यादा चोट आने के कारण मौके पर मौत हो गई।
प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बेरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्रिंस को गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आशीष 10 वीं कक्षा का छात्रा था।
दूबलधन मार्ग पर स्थित बाबा टूटा मंदिर के पास हाईवा व बाइक की टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे में बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव दूबलधन निवासी आशीष के रूप में हुई। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। घायल के बयान दर्ज होने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी।
-सुरेंद्र सिंह, एसआई, बेरी थाना