फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: NHM कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बना दिया एकता का संदेश, माथे पर पक्का करने को लेकर बनवाए टैटू

Thu, 08 Aug 2024 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

एनएचएम कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया है। माथे पर पक्का करने को लेकर टैटू बनवाए और 14वें दिन भी एनएचएम कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरोध में खड़े हैं। लगातार झज्जर में 14वें दिन सिविल अस्पताल के प्रांगण में कर्मचारियों ने नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम डीआईईसी मैनेजर अंजू ने की। कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मानव श्रृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया। साथ ही माथे पर एनएचएम कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर टैटू बनवाए।

विज्ञापन


एनएचएम कर्मचारी संगठन के जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ विरोध जताने का कार्य कर रहे हैं। हड़ताल के 14वें दिन कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल प्रांगण में मानव श्रृंखला बनाकर हरियाणा सरकार को कर्मचारी एकता का संदेश देते हुए विरोध करते हुए रोष प्रदर्शन किया और सरकार से कहा कि सरकार यह ना समझे कि एनएचएम कर्मचारियों की एकता को तोड़ा जाए।
विज्ञापन


एनएचएम कर्मचारियों में एकता है और एकता के बल पर ही अपनी मांगों को मनवाकर रहेंगे। कर्मचारी न्याय संघर्ष समिति जिला कोर्डिनेटर रमेश जाखड़ व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों द्वारा की जारी हड़ताल को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर इनको नियमित करें अन्यथा प्रदेश के सभी संगठन एनएचएम कर्मचारियों के साथ लड़ने के लिए तैयार हैं। जब तक एनएचएम कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता तब तक सरकार के साथ लड़ने के लिए तैयार हैं।

एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अरुण वर्मा ने बताया कि सरकार से कई बार बुलावा आ चुका है, लेकिन एक बार भी सहमति नहीं बन पाई। जब तक एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सहमति नहीं बन जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें