फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर जिले को 334.17 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की मिली सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को जिले के लिए 334.17 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से योजनाओं का शुभारंभ किया। उपायुक्त जितेंद्र कुमार की कार्यक्रम में उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने करीब 305 करोड़ रुपये की लागत से खूबड़ हैड से साल्हावास पंप हाउस तक जेएलएन फीडर के सीमेंट कंकरीट से नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। स्टेट हाईवे 22 झज्जर-कोसली मार्ग पर 25 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज व बहादुरगढ़ शहर के किला मोहल्ला में 3.83 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन को आमजन को समर्पित किया।
विज्ञापन

104 किलोमीटर की नहर होगी कंक्रीट से पक्की
झज्जर में विधिवत रूप से हुए उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से करीब 305 करोड़ रुपये की लागत से खूबडू हैड से साल्हावास पंप हाऊस तक जेएलएन फीडर के सीमेंट कंक्रीट से तल व किनारे के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त फीडर पहले ब्रिक्स से निर्मित हैं। पानी व्यर्थ न बहे इसके लिए फीडर के किनारों व तल को सीमेंट कंक्रीट से करने की योजना को मूर्त रूप दिया गया है। करीब 104 किलोमीटर लंबाई के नहरी भाग का नवीनीकरण कार्य दिसंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर करीब 200 क्यूसिक पानी का बचाव प्रतिदिन होने के साथ ही दक्षिणी हरियाणा के जिलों में पानी की आपूर्ति व्यवस्थित तरीके से होगी।
रेलवे ओवरब्रिज जनता को समर्पित
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की ओर से 25 करोड़ रुपये की लागत से स्टेट हाईवे नंबर 22 झज्जर-कोसली मार्ग पर रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेलवेलाइन के ऊपर से नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया गया। स्टेट हाईवे पर नवनिर्मित इस ओवरब्रिज से वाहन चालकों को सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि तय सीमा सीमा में यह ओवरब्रिज बनकर तैयार हुआ है।
विज्ञापन

3.83 करोड़ से बना सामुदायिक भवन
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ शहर के किला मोहल्ला में 3.83 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। शहर के वार्ड 25 स्थित किला मोहल्ला में नवनिर्मित सामुदायिक भवन बेसमेंट व दो मंजिला भवन में बड़े हॉल, चेंजिंग रूम, पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं से परिपूर्ण है। उपायुक्त ने बताया कि उक्त भवन की सुविधा का लाभ नगर परिषद के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग से उठाया जाएगा।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम में जिला नगर आयुक्त डॉ.आशिमा सांगवान, एसडीएम झज्जर शिखा, एसई सिंचाई विभाग सतीश कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र सिंहरोहा, डीआईओ अमित बंसल, नगरपरिषद बहादुरगढ़ के कार्यकारी अभियंता नवीन धनखड़, झज्जर नगरपरिषद के ईओ अरुण नांदल, बहादुरगढ़ नगरपरिषद एमई अमन राठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें