फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व गुप्तचर विभाग की टीम ने बीडीपीओ मातनहेल में छह घंटे जांचा रिकॉर्ड

Fri, 15 Dec 2023 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)

सार

जांच टीम सुबह 10 बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मातनहेल कार्यालय पहुंची। 28 सीएम विंडो पेंडिंग मिलीं हैं। कर्मचारी फील्ड के नाम पर ड्यूटी पर नहीं मिले।
विज्ञापन
मातनहेल में छापेमारी के दौरान कागजीं कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर के साल्हावास में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बीडीपीओ मातनहेल में छह घंटे तक रिकॉर्ड खंगाला। टीम को 28 सीएम विंडो पर लगी शिकायत लंबित पाई गई, इनकी समय अवधि समाप्त हो चुकी थी और इन पर अभी तक कोई भी विभागीय कार्रवाई नहीं की गई थी। इसके अतिरिक्त एक दरखास्त 2022 की भी लंबित पाई गई।

विज्ञापन


जांच टीम सुबह 10 बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मातनहेल कार्यालय पहुंची। गुप्तचर विभाग के निरीक्षक रमेश कुमार की मौजूदगी में हुई जांच में वर्ष 2022-23, 2023-24 में पंचायतों द्वारा कुल 40 कार्य टेंडर के माध्यम से करवाया जाना मिला। इन पर कुल राशि 19335084 रुपये खर्च की गई है। इसमें 401371504.5 रुपये पंचायतों के खाते में बकाया है।

कार्यकारी अभियंता पंचायती राज द्वारा चालू वर्ष के दौरान 16 कार्यों के लिए टेंडर किए गए थे, इसमें तीन काम हो चुके हैं और एक टेंडर पर काम जारी है। यहां एक प्रोजेक्ट पर काम शुरू होना है। यहां 9 कार्य ऐसे हैं, जिनका वर्ष 2022 में बार-बार टेंडर जारी हुआ, लेकिन किसी फर्म ने इनका टेंडर नहीं भरा। बीडीपीओ कार्यालय मातनहेल द्वारा 18 कार्यों के टेंडर प्रक्रिया में हैं, इनकी अनुमानित लागत 22084605 रुपये है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने ग्रामीणों, सरपंचों से फोन पर संपर्क किया तो सरपंचों ने टीम को बताया कि जेई व एसडीओ समय पर नहीं मिलते, इस कारण एस्टीमेट नहीं बन पाते। सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए भेजे गए रुपये खर्च नहीं हो पा रहे हैं। बीडीपीओ कार्यालय में एक साइलेंट जनरेटर स्वान प्राेजेक्ट के माध्यम से लगा मिला जोकि रखरखाव के अभाव में खराब है।

विकास कार्यों से संबंधित अन्य रिकार्ड भी टीम ने लिए हैं, इनकी जांच होगी। मौके पर अनिल कुमारी लेखाकार व पवन कुमार क्लर्क हाजिर मिले, कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर व बायोमैट्रिक से हाजिरी जांची गई। कार्यालय में बायोमैट्रिक हाजिरी मशीन लगी मिली, लेकिन प्रयोग नहीं हो रही थी।

हाजिरी रजिस्टर के मुताबिक 29 कर्मचारी बीडीपीओ कार्यालय मातनहेल में हैं, लेकिन मौके पर कुलदीप जेई (कौशल योजना), योगेश डाटा इंट्री ऑपरेटर, राजेश स्वीपर पार्ट टाईम, अनिल व संजीत अप्रेंटिस हाजिर मिले। राजाराम बीडीपीओ, एसईपीओ सतेन्द्र, पंचायत सचिव बिजेन्द्र व क्लर्क हरबिन्द्र आजाद नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में गए मिले।

वहीं अरुण कुमार चपरासी, संजीव ग्राम सचिव छुट्टी पर मिले। कार्यालय में युद्धबीर सिंह एसडीओ, साहबराम जेई, अजय जेई व राजबीर जेई व 13 ग्राम सचिव नियुक्त हैं, जो कार्यालय में हाजिर नहीं मिले। फोन से संपर्क किया गया तो सभी जेई व पंचायत सचिव ने स्वयं को फील्ड में बताया।

इनकी जांच की गई तो ये सभी सुबह 11 बजे तक अपने कार्य क्षेत्र में नहीं पहुंचे थे। युद्धबीर सिंह एसडीओ व साहब सिंह जेई 12.30 बजे कार्यालय में आए। मातनहेल के बीडीपीओ राजाराम ने बताया कि सचिव की हाजिरी यहां नहीं लगती। उनका फील्ड वर्क होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें