फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित की मौत के बाद फिर कोरोना मुक्त हुआ झज्जर

विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। इसके साथ अब चौथी बार जिला कोरोना संक्रमण मुक्त हो गया है। एक सितंबर को जिला कोरोना मुक्त हुआ था, लेकिन सात सितंबर को जिले में दो नए संक्रमित मिले थे। इनमें से एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया था और एक को होम आईसोलेशन में इलाज मुहैया कराया था। अस्पताल में भर्ती मरीज ने सोमवार को दम तोड़ दिया था, लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को सूची में जोड़ा गया है।
विज्ञापन

इससे पहले 10 फरवरी, 15 मार्च व एक सितंबर को जिला कोरोना मुक्त हुआ था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी भी लोगों को कोरोना महामारी से बचाव करना होगा।
जिले में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 26 अप्रैल 2020 को पहला कोरोना का केस सामने आया था। पहला संक्रमित दिल्ली में काम करने वाला कर्मचारी मिला था।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से पहली मौत 13 जून 2020 को हुई थी। अब तक जिले में 336 लोगों की मौत हो चुकी है। झज्जर शहर की बात की जाए तो शहर की सब्जी मंडी में सबसे पहले कोरोना संक्रमण का मरीज मिला था। उसके बाद आढ़ती के परिजन व श्रमिक भी कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद सब्जी मंडी को कई माह तक सील कर दिया था। कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को देखा जाए तो जिले में अब तक 18849 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जिनमें से 18513 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। इसके प्रति पूरी तरह से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए लोग किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और टीकाकरण करवाकर सुरक्षित रहें। कोरोना को हल्के में लेने की गलती न करें।- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें