फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम से गाड़ी किराए पर लेकर आए युवकों ने मारपीट कर लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम बस स्टैंड से जहाजगढ़ के लिए गाड़ी किराए पर लेकर आए दो युवक टैक्सी चालक के साथ मारपीट व हाथ बांधकर उसकी नकदी व गाड़ी लूटकर फरार हो गए। कार चालक ने बेरी पुलिस की गश्त कर रही पेट्रोलिंग टीम को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद जिले भी वीटी करवाई गई। वीटी होने के बाद गांव मसूदपुर के पास पुलिस की नाकाबंदी को देखकर बदमाश कार को छोड़कर भाग गए। इस संबंध में पुलिस दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मधावा जिला बहराईच यूपी निवासी हाल शनि बाजार रोड निहाल बिहार दिल्ली के सत्यदेव ने बताया कि वह उबर में टैक्सी चलाता है। वीरवार रात आठ बजे गुरुग्राम बस स्टैंड पर कार को लेकर खड़ा था। इस दौरान दो युवक आए, जिन्होंने मास्क लगा रखा था और कार को किराए पर जहाजगढ़ के लिए 1700 रुपये में बुक कर लिया। चालक के अनुसार युवक कार को पलड़ा-बाघपुर मार्ग पर ले गए। पलड़ा-बाघपुर मार्ग पर पहुंचते ही कार की पिछली सीट पर बैठे युवक ने उसकी गर्दन पकड़ ली और दूसरे युवक ने कार की चाबी निकालकर उसके हाथ बांधकर पिछली सीट पर बैठा दिया। आरोप है कि कुछ दूर चलने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट की और जेब से करीब छह हजार रुपये नकदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड निकाल लिए। इसके बाद बदमाश उसको बाघपुर-पलड़ा मार्ग पर छोड़कर कार लेकर फरार हो गए।
गुरुग्राम से जहाजगढ़ के लिए कार किराए पर करके लाए युवकों ने कार चालक के साथ मारपीट कर कार, नगदी, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन व कार लूटने की शिकायत मिली थी। कार छीनने के बाद जिले में वीटी करवाई गई। नाकाबंदी के दौरान गांव मसूदपुर के पास युवक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गए। कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार चालक की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें