फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य लाइन की केबल में खराबी आने से 15 घंटे बाधित रही अस्पताल की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल में रविवार की आधी रात के बाद से ही बिजली सप्लाई गुल रही। सोमवार की शाम करीब 4 बजे तक सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई। करीब 15 घंटे तक सप्लाई बाधित रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। मरीज, तीमारदार, डॉक्टर और कर्मचारी सभी गर्मी व उमस में परेशान रहे। एक्सरे, ईसीजी व अन्य जांच कार्य भी नहीं हो पाए। लिफ्ट बंद रहने से बुुजुर्गों व अन्य मरीजों को रैंप या सीढ़ियों से आना-जाना पड़ा। मरीजों को ई-उपचार की सुविधा मिल पाई। सभी को मैनुअल तरीके से ही ओपीडी रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवाने पड़े। इतना ही नहीं घंटों कड़ी मशक्कत के बाद भी फाल्ट ठीक नहीं हुआ तो जनरेटर से सप्लाई चालू की गई, लेकिन उसकी केबल में भी फाल्ट आ गया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की अंडर ग्राउंड इलेक्ट्रिक केबल में फाल्ट आने से करीब 15 घंटे तक बिजली गुल रही। मरीज घंटों बिजली के इंतजार में बेंचों पर बैठे रहे। काफी मरीजों को इधर-उधर टहल कर टाइम पास किया। ओपीडी की समयावधि पूरी होने के बाद भी बिजली नहीं आई तो काफी मरीज अस्पताल की व्यवस्थाओं को कोसते वापस निकल गए। रविवार की रात करीब एक बजे खराब हुई बिजली को ठीक करने के लिए अस्पताल के बिजली कर्मी रात से ही फाल्ट ढूंढने में लग गए थे। सोमवार की सुबह खुदाई करके केबल देखी तो पता चला कि यहां नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से केबल कट गई थी। उसके ज्वाइंट में फाल्ट मिला। 300 एमएम की मुख्य लाइन में फाल्ट आने से सप्लाई ठप हो गई।
जेनरेटर सिस्टम भी हुआ फेल
घंटों कड़ी मशक्कत के बाद भी फाल्ट ठीक नहीं हुआ तो जनरेटर से सप्लाई चालू की गई। पर उसकी 120 एमएम की केबल में भी फाल्ट आ गया। मरम्मत के लिए कर्मचारी दिनभर लगे रहे। सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे तक भी बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई थी। ऑपरेशन थिएटर में भी सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

अस्पताल की मुख्य भूमिगत बिजली केबल में फाल्ट आने से सप्लाई प्रभावित हुई। केबल का जो हिस्सा खराब था, उसे बदला गया है। नई केबल मंगवाकर बिजली सुचारु करने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

- डॉ. देवेंद्र मेघा, प्रशासनिक अधिकारी, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें