फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की जीत के लिए खेल प्रेमी कर रहे दुआएं

विज्ञापन
पैदल चाल खिलाड़ी राहुल रोहिल्ला। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
इलाके के खेल प्रेमी टोक्यो ओलंपिक में बहादुरगढ़ के पैदल चाल खिलाड़ी राहुल रोहिल्ला की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राहुल जीता तो बहादुरगढ़ ही नहीं हरियाणा व पूरे देश का नाम रोशन होगा। एथलीट राहुल की ओलंपिक में स्पर्धा पांच अगस्त को है।
विज्ञापन

दुआएं दे रहीं ताकत
शहर की इंदिरा मार्केट का निवासी राहुल टोक्यो ओलंपिक में पांच अगस्त को 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में भाग लेगा। करीब 25 वर्षीय राहुल ने वर्ष 2013 में 17 साल की उम्र में पैदल चाल खेलना शुरू किया था। तभी से निरंतर कड़ी मेहनत कर रहा है। उसके पिता रोहतास रोहिल्ला ने कहा कि देश वासियों की दुआओं से उनके बेटे को ताकत मिल रही है और वह देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
श्रेष्ठ खिलाड़ी है राहुल
शुरुआत में राहुल के कोच रहे सराय औरंगाबाद बहादुरगढ़ के निवासी भीम अवॉर्डी चरण सिंह राठी ने कहा कि ओलंपिक की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा के लिए एक घंटा 21 मिनट में क्वालिफाई होता है। जबकि राहुल ने फरवरी 2021 में रांची में हुई प्रतियोगिता में 20 किलोमीटर की दूरी एक घंटा 20 मिनट 26 सेकंड में पूरी करके पैदल चाल में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया था। इस प्रकार वह पैदल चाल का श्रेष्ठ खिलाड़ी है, मेडल तो लाएगा ही।
विज्ञापन

देश का बढ़ेगा सम्मान
सारा साल खिलाड़ियों को पैदल चाल का अभ्यास करवाने वाले कोच अजय राठी ने कहा कि राहुल की स्फूर्ति का मुकाबला नहीं। हमें पूरा भरोसा है कि वह देश के लिए जरूर मेडल जीतकर लाएगा। भगवान इस खिलाड़ी का साथ देंगे। नई बस्ती के हरीश ने कहा कि वह भगवान से राहुल को जिताने के लिए दुआ कर रहे हैं। हमारे शहर का यह युवा मेडल लाएगा तो खेलों की दुनिया में देश का सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें