फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर 31 तक करें अपनी फसल का पंजीकरण : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण करवाना जरूरी है। किसान 31 अगस्त तक अपनी फसल का इस पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर आसानी से फसल का विवरण दर्ज करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि किसानों द्वारा अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने और सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी है। इसलिए किसानों को चाहिए कि वे फसलों का विवरण पोर्टल पर अवश्य दर्ज करवा दें। पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है।
एसडीएम ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे सत्यापन कार्य में भी किसान सहयोग दें। इस संबंध में किसानों को अगर किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर फोन अथवा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें