फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 334बी के पुल में बारिश में बना गहरा गड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से राजस्थान बार्डर को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 334बी पर करीब एक साल पहले खेड़ी खुम्मार में गांव के पास रोहतक-रेवाड़ी-झज्जर रेलवे लाइन के ऊपर से पुल का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन

बारिश के पानी की लीकेज होने के कारण पुल में गहरा गड्ढा बन गया है, जिसके कारण दुर्घटनाएं होने का भय बना हुआ है। रेलवे फ्लाईओवर पर करीब चार फुट चौड़ा व डेढ़ फुट गहरा गड्ढा बना हुआ है। करीब 25 लाख रुपये की लागत से रेलवे लाइन के ऊपर लोक निर्माण विभाग की तरफ से पुल का निर्माण करवाया गया था। एक साल में ही पुल की हालत खस्ता होने लगी है। पुल के ऊपर गड्ढा बना होने और उसमें पानी भरने के कारण वाहन चालक इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाते, जिस कारण दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। पुल में इतना बड़ा गड्ढा होने के कारण संबंधित एजेंसी व लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है। जबकि पुल की देखरेख की जिम्मेदारी चार साल तक निर्माण करने वाली एजेंसी की है।
विभाग ने एजेंसी को कराया अवगत
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वीरवार की रात गड्ढे के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बारे में रात को ही संबंधित एजेंसी को अवगत करा दिया था। पुल के अंदर जोड़ से पानी अंदर चला गया है, जिसके कारण मिट्टी धंस गई और पुल में गड्ढा बन गया।
विज्ञापन

बारिश का पानी लीक होने के कारण बने गड्ढे को ठीक करवाने के लिए पुल का निर्माण करने वाली एजेंसी को कहा गया है। एजेंसी की ओर से गड्ढे को जल्द ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- नरेंद्र सिंहरोहा, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें