फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो 155 स्थानों पर लगाई जा रहीं एलईडी लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा की बचत करने और एक बेहतर प्रकाश व्यवस्था का अनुभव कराने के उद्देश्य से दिल्ली मेट्रो ने मेट्रो स्टेशनों, डिपो, पार्किंग आदि को मिलाकर 155 स्थानों पर वर्तमान पारंपरिक लाइटों (अत्यधिक चमकीले बल्ब, फ्लोरोसेंट लैंप, सीएफएल लैंप आदि) को बदले जाने का व्यापक अभियान चलाया है। बहादुरगढ़ के सभी स्टेशनों पर भी एलईडी लाइटें शीघ्र लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

बिजली की खपत घटेगी
डीएमआरसी ने इन स्थानों पर पारंपरिक लाइटों को बदलते हुए लगभग एक लाख एलईडी लाइटें लगाकर इस अभियान का 75 फीसदी काम पूरा कर लिया है। बाकी बचे 25 फीसदी कार्य में लगभग 35000 एलईडी लाइटें लगाईं जाएंगी, अक्तूबर 2021 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। पहले लगाई गईं पारंपरिक लाइटों की ऑपरेशनल लाइफ लगभग दस वर्ष की थी। अपना प्रभावी कार्यकाल पूरा कर चुकी इन लाइटों के स्थान पर डीएमआरसी ने नई एलईडी लाइटें लगवाने का निर्णय लिया है, जो सस्ती होने के साथ-साथ ऊर्जा भी बचाती हैं। इनसे डीएमआरसी के खर्च में लगभग आधी बचत होगी।
डीएमआरसी के मुताबिक, पारंपरिक वर्तमान लाइटों की तुलना में एलईडी लाइटें ज्यादा चलती हैं। इनका रखरखाव भी सस्ता पड़ता है। चमकीले बल्ब के लाइफस्पैन की तुलना में यह 40 गुणा अधिक तक प्रकाशवान रहती है। पहले से ऑपरेशनल स्टेशनों पर इस अभियान की शुरुआत करना डीएमआरसी के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य था। चूंकि यात्रियों की नियमित आवाजाही रहती है, सुरक्षा कारणों से यह कार्य रात्रि के समय किया जाना था, जिससे इंस्टालेशन के समय में बढ़ोतरी हुई। रात्रि के समय भी, कार्य के लिए एक दिन में लगभग दो घंटे का समय मिल सका।
विज्ञापन

सामान्य ऊंचाई से दुगनी या तिगुनी ऊंचाई तक के स्थानों तक पहुंच पाने के लिए विशेष तरह की सीढ़ियों और क्रेनों की व्यवस्था स्टेशनों पर की जो काफी पेचीदा और समय लेने वाला कार्य था। फेज-3 के स्टेशनों पर एलईडी आधारित लाइटिंग की व्यवस्था की गई है और फेज-4 के स्टेशनों के लिए भी यही कार्यप्रणाली अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

- अनुज दयाल, कार्यकारी निदेशक, डीएमआरसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें