फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की कार से लैपटॉप और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकरी बॉर्डर के पास मंगलवार रात चोर एक आंदोलनकारी किसान की कार का दरवाजा खोलकर लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी कर ले गया। पुलिस ने किसान की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी में दी शिकायत में सिरसा जिले के गांव रामनगरीया निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि वह टीकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में भाग ले रहा है। वह यहां मेट्रो पिलर नंबर 786 के पास गुरुद्वारा चिला साहब की ओर से चलाए जा रहे लंगर में सक्रिय रूप से सेवा करता है। मंगलवार रात उसने अपनी गाड़ी पास में ही खड़ी कर दी और टेंट में सो गया। सुबह उठा तो कार का पीछे वाला दरवाजा खुला मिला। उसने गाड़ी में सामान चेक किया तो बैग नहीं मिला।
सतपाल ने शिकायत में बताया कि चोर उसका लैपटॉप, पैन कार्ड, मेट्रो कार्ड, कपड़े, पावर बैंक, मोबाइल फोन, माइक, संगठन कार्ड व मेमोरी कार्ड के अलावा करीब 5500 रुपये की नकदी चोरी करके ले गया। सतपाल ने बताया कि उसके साथी हरजिंदर सिंह के 10 हजार रुपये भी गाड़ी में रखे थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें