फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को दिखाए काले झंडे

विज्ञापन
ओमप्रकाश धनखड़ के काफिले को काले झंडे दिखाते किसान। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को बादली में किसानों ने काले झंडे दिखाकर रोष जाहिर किया। धनखड़ भाजपा की मंडल कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करने श्रीराम वाटिका पहुंचे थे।
विज्ञापन

भाजपा नेता धनखड़ के आने की सूचना मिलते ही किसानों का समूह वाटिका के बाहर पहुंच गया। पुलिस ने किसानों को वाटिका से करीब 100 मीटर दूर ही रोक दिया। किसान अपने हाथों में काले रंग के कपड़े और झंडे लिए हुए थे। किसानों ने भाजपा सरकार और प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब 10 बजकर 30 मिनट पर धनखड़ की गाड़ियों का काफिला गुड़गांव चौक से कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो किसानों ने काले झंडे दिखाए। हालांकि पुलिस ने किसानों को सड़क के बीच नहीं जाने दिया। उन्होंने तरफ खड़े होकर रोष जाहिर किया। भाजपा नेताओं का काफिला बिना रुके ही आगे निकल गया और किसान सड़क पर खड़े काले झंडे दिखाते रहे।
जारी रहेगा विरोध : डागर
किसान गुलिया खाप के अध्यक्ष विनोद बादली के नेतृत्व में रोष जाहिर करने के लिए पहुंचे थे। भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र डागर ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक भाजपा नेताओं और उनके कार्यक्रमों का बहिष्कार जारी रहेगा। विनोद बादली ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाजपा नेताओं का बहिष्कार जारी है। इसी को देखते हुए बादली और आसपास के क्षेत्र में भी भाजपा नेताओं का बहिष्कार किया जाएगा और काले झंडे दिखाकर रोष व्यक्त किया जाएगा। इससे पहले किसानों के एकत्रित होने पर काफी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हुए। एसडीएम विशाल कुमार और डीएसपी राहुल देव ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली और किसानों को भी समझाने का प्रयास किया। जब तक भाजपा की बैठक चली और धनकड़ बैठक में मौजूद रहे, तभी तक किसान भी सड़क पर काले झंडे लेकर डटे रहे। कुछ किसान सड़क के बीचों बीच बैठ गए, लेकिन पुलिस ने रास्ता अवरुद्ध नहीं होने दिया। धनखड़ के जाने के बाद किसान भी ढांसा बॉर्डर धरना स्थल की ओर चले गए।
विज्ञापन

दूसरे रास्ते से निकला काफिला
करीब एक घंटे तक चली कार्यकारिणी की बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का काफिला गांव के अंदर रास्ते से निकल गया। इस दौरान किसान सड़क पर काले झंडे लेकर काफिले का इंतजार करते रहे, पर काफिला दूसरे रास्ते से निकल गया। काफिला निकल जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें