फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने जताई उम्मीद, 25 मीटर एयर राइफल में मनु भाकर जीतेंगी गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शूटिंग करियर में 45 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेडल विजेता ओलंपिक की ऐसी पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं जो अपनी काबलियत के बल पर 10 मीटर, 25 मीटर और 10 मीटर डबल्स प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले रही हैं। 10 मीटर में चुक जाने के बाद वर्ल्ड चैंपियन बेटी मनु भाकर ने हार को अपनी किस्मत से जोड़कर असंतोष जाहिर किया है। एचडी विद्यालय बिरोहड़ में बुधवार को विद्यार्थियों और अध्यापकों ने सामूहिक रुप से भगवान से दुआएं की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि 135 करोड़ से अधिक भारतीय आपकी काबलियत के साथ हैं। हम सभी को पूर्ण उम्मीद है कि 25 मीटर राइफल मुकाबले में 29 जुलाई को होने वाले शूटिंग प्रतिस्पर्धा में देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आएंगी व टोक्यो मेें तिरंगा फहराएंगी। स्कूल संचालक बलराज फौगाट ने बताया कि भाग्य और किस्मत की बात को भूलकर नए जोश, सकारात्मक सोच और अपने गोल्डन लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें। प्राचार्य सुनील कुमार, उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल, रैना गौतम व समस्त स्टाफ ने मनु की जीत की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें