फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी की फटकार के बाद मातन बुपनियां ड्रेन की सफाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उपायुक्त के निरीक्षण के बाद कर्मचारियों ने मातन बुपनियां ड्रेन की सफाई का कार्य एक बार फिर शुरू कर दिया है। शुक्रवार देर शाम जिला उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने ड्रेन का निरीक्षण किया तो सफाई कार्य में खामियां मिली।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगातेे हुए तुरंत प्रभाव से सफाई कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए। शनिवार की सुबह ही दो मशीनों की सहायता से कार्य शुरू करवाया गया।
बता दें कि पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। पानी निकासी के लिए जहां ड्रेन की सहायता ली जाती थी वहीं ड्रेन का पानी ही खेतों की ओर गांव में बहने लगा। ड्रेन की सफाई समय पर नहीं होने से ग्रामीणों और किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने ड्रेन की सफाई नहीं होने की शिकायत जिला उपायुक्त और उपमंडल अधिकारी को की। शिकायत मिलते ही डीसी श्यामलाल पूनिया ने अधिकारियों को साथ लेकर ड्रेन का निरीक्षण किया और खामियां मिलने पर सफाई के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

सफाई के नाम पर होती थी खानापूर्ति
किसानों ने मौके पर डीसी को बताया था कि संबंधित विभाग की ओर से ड्रेन की सफाई करने में लापरवाही बरती जाती है। किसान प्रवीन, संदीप, सचिन और दीपक ने बताया कि केवल रास्तों के आसपास ड्रेन की सफाई होती है, जबकि खेतों की ओर कभी ड्रेन की सफाई नहीं की जाती। इस बार भी ड्रेन की सफाई नहीं हुई। इसके चलते बारिश के पानी की निकासी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शनिवार से ड्रेन की सफाई शुरू हो गई है। ड्रेन की सफाई में लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
- विशाल कुमार, उपमंडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें