फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन प्रधान के खिलाफ अस्पताल के स्टाफ से दुर्व्यवहार का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की शाम को सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए गए अपने परिचितों से मिलने पहुंचे जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पर चिकित्सक व स्टाफ ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। चिकित्सक ने उनके खिलाफ शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और कुछ देर बाद पुलिस जमानत पर छोड़ दिया। उन पर आरोप लगाया गया है जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अजीत सोलंकी ने सामान्य अस्पताल में ड्यूटी पर कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ निशा डाबर के साथ दुर्व्यवहार किया है। इसे लेकर उन्होंने पुलिस को भी सामान्य अस्पताल में बुलाया। जिसके बाद पुलिस बार प्रधान को अपने साथ ले गई और डॉक्टर की शिकायत पर शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज करने के बाद प्रधान अजीत सोलंकी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने अन्य वकीलों को भी पुलिस थाने बुलाया और उसके बाद पुलिस जमानत पर प्रधान को छोड़ा गया। प्रधान के खिलाफ धारा 332,353,186 व 500 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने बुलाई आपात बैठक
जिला बार एसोसिएशन, झज्जर में बार उपाध्यक्ष राज कुमार वत्स की अध्यक्षता में एक आपात बैठक सोमवार को बुलाई गई। जिसमें जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अजित सोलंकी के साथ हुए दुर्व्यवहार मानहानि हुई इसके बारे में चर्चा की गई। बैठक में कहा कि सिविल हस्पताल, झज्जर में अपने परिचित के इलाज का विवरण व स्थिति का पता लगाने के लिए गए थे। जहां पर डॉ. निशा डाबर, नागरिक अस्पताल ने अपने सिक्योरिटी इंचार्ज, सिक्योरिटी गार्ड के साथ मिलकर बार प्रधान के साथ दुर्व्यवहार किया। बार प्रधान अजित सोलंकी के खिलाफ झूठे व गलत आरोप लगाकर एसएचओ नरसिंह, थाना शहर झज्जर के साथ मिलकर डीएसपी नरेश कुमार, झज्जर की हाजरी में अपने पद व शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए गिरफ्तार किया। जिला बार एसोसिएशन ने डीएसपी नरेश कुमार, एसचओ नरसिंह, डॉ. निशा डाबर, नागरिक अस्पताल, झज्जर की कार्यप्रणाली पर निंदा प्रस्ताव पारित किया व डीएसपी नरेश कुमार, झज्जर के तबादले व एसएचओनरसिंह, थाना शहर झज्जर, डॉ. निशा डाबर को निलंबित करने व तबादले की मांग का प्रस्ताव पारित किया। बार प्रधान एडवोकेट अजीत सिंह सोलंकी ने कहा कि पुलिस व चिकित्सक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है और उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया है।
अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा
अधिवक्ताओं ने पुलिस अधिकारी व चिकित्सक के तबादले व निलंबित करने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया है। साथ ही यह भी एक फैसला लिया गया कि मामले की शिकायत गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा सरकार, डीजीपी हरियाणा, आईजी रोहतक, मंडल रोहतक व एसपी झज्जर को भेजी जाएंगी। बैठक में राजकुमार वत्स, उपाध्यक्ष, बिजेंद्र राठी, प्रधान बार एसोसिएशन, बहादुरगढ़ (झज्जर) विनीत बेनीवाल, सचिव के साथ समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला चिकित्सक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। कानून सबके लिए बराबर है। अगर अधिवक्ता शिकायत देंगे तो उनकी शिकायत पर भी कार्रवाई कर दी जाएगी। अगर जांच की मांग करेंगे तो मामले की जांच करा दी जाएगी।
विज्ञापन

- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें