स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन हटाते बिजली निगम के कर्मचारी और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : Jhjhar
शहर में कई सालों से बिना मीटर के चल रही खंभों पर नगर पालिका की स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन वीरवार की शाम को पुलिस की मौजूदगी में काट दिए गए। निगम ने पहले दिन 34 लाइटों को कनेक्शन काटे। लोगों का विरोध न हो इसको लेकर निगम ने पुलिस की मौजूदगी में स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन हटाने का कार्य शुरू किया। बिजली निगम के एसडीओ का कहना है कि नगर पालिका द्वारा बेरी शहर में करीब 250 लाइटें बिना मीटर के खंभों पर लगाई हुए हैं। सभी स्ट्रीट लाइट को हटाया जाना है।
शहर में खंभों पर बिना मीटर के चल रही स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन हटाने का कार्य वीरवार को शुरू कर दिया गया। पहले दिन करीब 34 लाइटों के कनेक्शन को हटाया गया है। पालिका अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है। सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम बेरी।