फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: इनेलो सरकार बनी तो बेरी में लगाएंगे शुगर मिल

Thu, 13 Apr 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर । इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि यदि प्रदेश में इनलो सरकार आएगी तो बेरी में शुगर मिल लगाई जाएगी ताकि यहां के किसानों को फायदा और युवाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन

बेरी क्षेत्र में परिवर्तन पदयात्रा के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बदलाव का दौर शुरू हो गया है और इस बदलते समीकरणों को देख कर साफ कहा जा सकता है कि अब हरियाणा में अगली सरकार इनेलो की ही होगी। उन्होंने कहा कि इनेलो सदा ही विकास की पक्षधर रही है और जिस प्रकार पहले सरकार के दौरान लोक भलाई के कार्य किए थे ठीक वैसे ही 2024 में सरकार आने पर हरियाणा को विकसित राज्य बनाया जाएगा। गांव के हजारों लोगों ने उनके समर्थन में जयघोष किया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के किसानों की बेमौसमी बारिश और ओलों से खराब हुई फसल के नुकसान की भरपाई करने के बजाय सिकुड़े और टूटे दानों वालेे गेहूं पर 32 रूपए प्रति क्विंटल की कटौती करने का तुगलकी फरमान सुना दिया है जो किसानों के साथ धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें