फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक नहीं रोकी तो मार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। टांडाहेड़ी व जाखोदा के बीच बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहे एक युवक को तीन नकाबपोश युवकों ने रास्ते में रोकने का प्रयास किया। युवक ने बाइक नहीं रोकी तो एक युवक ने उस पर गोली चला दी। एक गोली उसके पांव में घुटने से ऊपर लग गई। जबकि दो-तीन गोली बाइक में लगने की बात कही जा रही है। गोली लगने से जख्मी हुए युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं, मांडोठी चौकी पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में टांडाहेड़ी निवासी विशाल ने बताया कि वह सोमवार की देर शाम गांव जाखोदा से पानी लेकर अपने गांव टांडाहेड़ी की तरफ जा रहा था। जब वह शादपुर मांडोठी के बीच कुंई के नजदीक पहुंचा तो मुंह पर कपड़ा बांधे तीन युवकों ने उसको रुकवाने का प्रयास किया। जब उसने बाइक नहीं रोकी तो एक युवक ने उस पर गोली चला दी। एक गोली उसके पांव में लगी और 2-3 गोली बाइक में जा लगी। विशाल ने बताया कि वह किसी तरह से जान बचाकर तेजी से बाइक चलाते हुए गांव में पहुंचा।
घायल के अनुसार सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली चलाने वाले शख्स कौन थे और उन्होंने किस मकसद से हमला किया।
विज्ञापन

गोली लगने से घायल हुए विशाल के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमलावरों की पहचान करने और उनको पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। - प्रीतम, मांडोठी चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें