फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद 2022 : नव वर्ष में नए प्रोजेक्ट से विकास को लगेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आने वाले नए साल में जिले के विकास को नए प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है। इससे जिला उन्नति की ओर अग्रसर होगा। इस साल जिले को अनेक विकास परियोजनाएं मिली हैं। जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं भी मिलने लगी हैं। जिले में बिजली के ढांचे को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से अनेक पावर हाउस की क्षमता बढ़ाई गई है। वहीं जिले को 4 नए पावर हाउस भी मिले हैं। जिससे बिजली आपूर्ति का ढांचा और अधिक मजबूत हुआ है। जबकि अनेक गांवों को म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत शहरी क्षेत्र के बराबर बिजली मिलने लगी है।
विज्ञापन

-----
परिवहन :
नए साल में रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेलवे लाइन पर रेलगाड़ियां चलने की उम्मीद है। कोरोना काल के दौरान करीब डेढ़ साल से अधिक समय से बंद पड़ी रेल सेवाएं भी शुरू होने की संभावना है। पैसेंजर गाड़ियों के संचालन के साथ आने वाले रेल बजट में इस रूट पर एक्सप्रेस गाड़ियां भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। रेल यातायात के साथ-साथ परिवहन विभाग को भी नए साल में बसों की कमी पूरी होने की संभावना है। कंडम हुई बसों के स्थान पर नई बसें आने की उम्मीद जताई जा रही है।
-----
सड़क :
जिले में इस वर्ष कई 11 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है जबकि आने वाले नए साल में शहर को फोरलेन मिनी बाईपास के अलावा अन्य सड़क प्रोजेक्टों का कार्य भी पूरा होने की संभावना है। जिनमें छूछकवास-ग्वालीसन-झज्जर मार्ग शामिल है। इसके साथ ही छूछकवास के बाईपास का निर्माण कार्य भी नए साल में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि सिलानी गांव के पास नेशनल हाईवे 71 पर पुल व अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

------------
स्वास्थ्य :
बेरी और डीघल गांव के अस्पतालों में नए ऑक्सीजन प्लांट मिलने की उम्मीद है। जिले में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए 4 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना की जा चुकी है। इनमें एम्स-टू बाढ़सा, वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज गिरावड़, सामान्य अस्पताल झज्जर, बहादुरगढ़ में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके हैं, जबकि नए साल में डीघल व बेरी के अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट मिलने की संभावना है।
------
शिक्षा :
स्टेट स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन, झज्जर (एसआईएएसटीई) को नेहरू कॉलेज की भूमि पर नए भवन का निर्माण शुरू होने की संभावना है। इस संस्थान के भवन के लिए चीफ आर्किटेक्ट के पास प्रस्ताव भेजा हुआ है। संस्थान के निदेशक ऋषि गोयल के अनुसार, नेहरू कॉलेज की सात एकड़ भूूमि पर भवन का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा भी जिले में ग्वालीशन गांव के विद्यार्थियों को भी स्कूल का नया भवन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा मातनहेल गांव में सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य भी नए साल में मिलने की संभावना है। मातनहेल गांव की तरफ से भवन के निर्माण के लिए करीब 61 एकड़ भूमि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें