मेड इन इंडिया के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए बहादुरगढ़ के उद्योगपतियों ने सोमवार की शाम केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के संसद भवन में मुलाकात की। कई समस्याओं का समाधान हुआ। बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और फुटवियर पार्क एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वाणिज्य मंत्री ने फुटवियर और चमड़ा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों (क्यूसीओ) के कार्यान्वयन के साथ आगे बढ़ने के तरीके और क्षेत्र में मेड इन इंडिया उत्पादों को बढ़ावा देने पर चर्चा की। बीसीसीआई के वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र छिकारा ने बताया कि मंत्री के साथ उद्योगपतियों की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि अब डीलर और रिटेलर स्टॉक के लिए किसी स्टॉक अपलोड की आवश्यकता नहीं है।
गैर-अनुपालन वाले स्टॉक को अनुपालन के लिए एक वर्ष के बजाय दो वर्ष का समय दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री को बहादुरगढ़ के उद्योगपति राज कुमार ने बहादुरगढ़ फुटवियर पार्क आने का न्योता भी दिया। उन्होंने निमंत्रण को स्वीकार किया और जल्द आने की बात कही। उन्होंने कहा कि 6 महीने बाद नए मानक अनिवार्य हो जाएंगे।