फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर व गांवों में होली पर जमकर उड़ा गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण आंचल में फाग उत्सव (दुल्हेंडी) की खूब धूम रही। हर ओर लोग फाग के रंग में रंगे नजर आए। गलियों व पार्कों में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की खुशियां मनाई। सेक्टर-6 स्थित कई पार्कों के अलावा रेलवे स्टेशन के साथ लगते पार्क में भी लोगों ने फाग खेला। फाग उत्सव के दौरान खाने-पीने का दौर सुबह होते ही शुरू हो गया था जो देर शाम तक चला। कहीं पानी के टैंकर खड़े करके दुल्हेंडी खेली गई तो कहीं खेत में ट्यूवबेल के यहां बनाई गई होदी से पानी की लेकर खेली गई। देवरों ने भाभियों का मुंह भी मीठा कराया। गणपति धाम में उद्यमियों ने भी मिलकर होली खेली।
विज्ञापन

पिछले दो साल तो कोरोना महामारी के चलते होली पर्व का रंग फीका ही था। इस बार संक्रमण का प्रकोप कम रहा तो पाबंदियां भी हटाई गईं। इससे जमकर होली मनाई गई। बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्गों ने भी खूब फाग खेला। सबसे ज्यादा इस पर्व का आनंद बच्चों व युवाओं ने उठाया। बड़े बुजुर्ग भी रंग-बिरंगे गुलाल से रंगे नजर आए। ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के वार्डों में लोगों ने सामूहिक रूप से फाग खेला। वहीं शाम के वक्त फाग खेलने वाली महिलाओं का मुंह भी मीठा कराया। काफी लोगों ने जहां तिलक होली खेली तो कई ने फूलों से तो काफी लोगों ने हर्बल गुलाल, केमिकल युक्त रंगों से भी होली खेली। कई लोग केमिकल रंगों के चलते शहर के निजी व नागरिक अस्पताल में भी डाक्टर परामर्श व सलाह के लिए पहुंचे। शुक्रवार को क्षेत्र में चारों तरफ फाग पर्व की धूम रही। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में देवरों द्वारा भाभियों पर पानी डाले जाने पर देवरों पर भाभियों द्वारा कोलड़े भी बरसाये गए। दोपहर के समय अनेक स्थानों पर युवाओं की टोलियां हाथों में गुलाल व रंगों की पिचकारियां लेकर नगर में घूमती नजर आई। एक दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाया गया। कई स्थानों पर डीजे की धुन व रंगों के बीच युवा थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें